फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Employee got trapped under the bus while repairing, injured

Kotdwar News: मरम्मत करते समय बस के नीचे दबा कर्मचारी, घायल

Wed, 19 Mar 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Employee got trapped under the bus while repairing, injured

विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज डिपो की कार्यशाला में बस की मरम्मत में लगा एक तकनीकी कर्मचारी बस के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया।

कोटद्वार से सहारनपुर, अंबाला, पटियाला रूट पर चलने वाली रोडवेज बस को मरम्मत के लिए खूनीबड़ स्थित डिपो की कार्यशाला में ले जाया गया था। चालक निर्मल सिंह बस लेकर पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे कार्यशाला में फोरमैन खुशीराम की देखरेख में मरम्मत का काम चल रहा था। तकनीकी कर्मचारी जितेंद्र सिंह (56) बस के नीचे काम कर रहा था।
विज्ञापन

फोरमैन ने बताया कि बस में एक साथ कई काम किए जाने थे, इसलिए अन्य कर्मचारी भी लगे हुए थे। अचानक से बस स्टार्ट हुई और बस के नीचे लगा जेक स्लिप हो गया। जिस कारण जितेंद्र सिंह बस के नीचे दब गया। उसका दायां पैर बुरी तरह से फंसा हुआ था। वह छटपटा रहा था। जितेंद्र को बमुश्किल बाहर निकाला गया। उसकी दाहिनी जांघ से घुटने के बीच का हिस्सा बुरी तरह फट चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को आनन-फानन राजकीय बेस अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी वार्ड में टांके लगाने के बाद घायल को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर एआरएम अनुराग पुरोहित वर्कशॉप पहुंचे। उन्होंने घायल की हिम्मत बंधाते हुए उन्हें बेहतर उपचार दिलाने की बात कही। वहीं, घटना की जानकारी शिब्बूनगर में रह रहे घायल के परिजनों को दी गई। इस घटना के काफी देर बाद तक वर्कशॉप के कर्मचारी दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed