फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emphasis on the strength of the organization

बैठक में संगठन मजबूती पर दिया जोर, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the strength of the organization
भाजपा नैनीडांडा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक सभागार नैनीडांडा में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें विधायक दिलीप रावत ने 2022 विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही बेहतरीन सफलता मिली। उन्होंने इस पंचवर्षीय कार्यकाल में ब्लॉक के चौमुखी विकास करने के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया। कहा कि हर गांव में बिजली, पानी और सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही गांवों में कृषि, पशुपालन, स्वरोजगार योजनाओं के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जोगेश्वर प्रसाद शाह, मंडल सोशल मीडिया प्रमुख दीनदयाल चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष एमडी रावत, महामंत्री शशि ध्यानी, कमल किशोर ध्यानी, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीनदयाल भदूला, किसान मोर्चा अध्यक्ष चमन सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल मधवाल समेत शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed