फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emphasis on adopting traditional organic farming in agriculture fair

कृषि मेले में पारंपरिक जैविक खेती अपनाने पर जोर

Sun, 12 Sep 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on adopting traditional organic farming in agriculture fair
ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित कृषि महोत्सव में शिरकत करते ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा? - फोटो : KOTDWAR
कृषि विभाग की ओर से रविवार को ब्लाक मुख्यालय द्वारीखाल में जैविक कृषि विकास योजना के अंतर्गत आयोजित जैविक कृषि मेले में पारंपरिक जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर काश्तकारों को सरकारी विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कृषि मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पुरानी पारंपरिक जैविक खेती को अपनाना होगा। उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट, ब्लाक कृषि अधिकारी ओमनाथ सेमवाल, तकनीकी सहायक मुकेश कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह नेगी, प्रधान साधना देवी (अमोला), सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत, प्रभारी उद्यान एवं सचल दल नरेंद्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह, कीरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, समाजसेवी बालेंदु आदि मौजूद रहे। संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed