फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emerging tribute to the martyrs of Pulwama attack

पहली बरसी पर पुलवामा हमले के शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Emerging tribute to the martyrs of Pulwama attack
भाबर के झंडीचौड़ क्षेत्र में पुलवामा के शहीदों के सम्मान में जयकारे लगाते हुए रैली निकालते बच्च? - फोटो : KOTDWAR
विभिन्न संगठनों की ओर से शुक्रवार को पुलवामा हमले की पहली बरसी पर सीआरपीएफ के शहीद 40 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमें सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। उनकी बदौलत ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, व हम लोग चैन की नींद सो पाते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलवामा हमले के एक साल पूरे होने पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि देश वीर जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगा। इस मौके पर पुलवामा के शहीदों के परिजनों को शहीदों की तरह सम्मान दिए जाने, परिजनों और बच्चों को सभी सुविधाएं देने के साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने की मांग की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय माहेश्वरी, केएस चौहान, वीडी नवानी, दर्शन सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बीरेंद्र सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। मालवीय उद्यान में अभ्युदय वात्सल्य समिति और विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के संयुक्त तत्वावधान में हवन यज्ञ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अभ्युदय वात्सल्य के कार्यकारी अध्यक्ष संजय थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सैनी, नगर उपाध्यक्ष परविंदर राणा, योगंबर सिंह रावत, लक्ष्मी ग्रोवर, मनिंदर सिंह, सुमित सिंघल, रवि अग्रवाल, अमित कर्णवाल, विकास देवरानी, राकेश मोहन ध्यानी, दीपक गौड़, सुरेंद्र बिजल्वाण, पार्षद गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, गोविंद डंडरियाल आदि मौजूद रहे। व्यापार मंडल सभागार में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सभा में पुलवामा हमले के शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री राजेश त्रिपाठी, सेवक राम मनूजा, लाजपत राय भाटिया, अजय अग्रवाल, सुबोध गर्ग, शिव कुमार, मनोज, हरीश नारंग आदि मौजूद रहे। कांवड सेवा समिति की बैठक में पुलवामा हमले के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उधर, भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ में भी पुलवामा हमले के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिवानी भारद्वाज व उनकी टीम में मार्चपास्ट भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed