फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants rampage in Pulinda Road and Dugadda, wheat crop trampled

Kotdwar News: पुलिंडा रोड और दुगड्डा में हाथियों का उत्पात, गेहूं की फसल रौंदी

Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elephants rampage in Pulinda Road and Dugadda, wheat crop trampled
कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर धमका हाथी। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर हाथी आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं, जिससे वन्यजीव मानव संघर्ष का खतरा बना है। सोमवार देर शाम एक हाथी पुलिंडा मार्ग पर आ धमका, जिससे करीब आधे घंटे आवाजाही भी बाधित रही। वहीं, दुगड्डा के नाथूपुर, साझासैंण और आमसौड़ में हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम एक हाथी पुलिंडा मार्ग पर आ धमका, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर कोटद्वार से पहुंची वन विभाग की टीम फायरिंग की और पटाखे फोड़कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। उधर, दुगड्डा ब्लॉक के आमसौड़ में तीन दिनों से हाथी गांव में धमक रहा है। हाथी लगातार गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है ।
विज्ञापन

सोमवार रात को हाथी ने इंद्रमोहन जुयाल, राजेंद्र सिंह दानी, संतन सिंह, प्रसन्न लाल, आनंद सिंह, पूरण सिंह की फसल रौंद डाली। दूसरी ओर, रात को हाथियों के झुंड ने साझासैंण में लोगों के नापखेत में लगी बांस की खेती को नुकसान पहुंचाया। मंगलवार को दिनभर हाथियों का झुंड नाथूपुर के आसपास मंडराता रहा। गांव के पास हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा के रेंजर प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। हाथियों के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed