फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants create terror in Amsaud, destroy fodder leaf trees

Kotdwar News: आमसौड़ में हाथियों का आतंक, चारा पत्ती के पेड़ किए तहस-नहस

Mon, 21 Oct 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Elephants create terror in Amsaud, destroy fodder leaf trees
दुगड्डा ब्लॉक के आमसौड़ गांव में इन दिनों हाथियों का आतंक है। हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों के चारापत्ती के पेड़ों व खेतों में पशुओं के लिए उगाई गई घास को तहस-नहस कर दिया है। सूचना पर दुगड्डा रेंज के वन कर्मियों ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से उन्हें पटाखे उपलब्ध कराने और क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन




आमसौड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रमोहन जुयाल ने बताया कि पिछले चार दिन से 8 से 10 हाथियों का झुंड गांव में धमक रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात दस बजे के करीब हाथियों का झुंड नदी के रास्ते गांव में धमक गया। हाथियों ने उनके साथ ही ग्रामीण चंद्रमोहन और अनितेश के खेतों में घुसकर वहां रोहणी, ग्वीराला, तिमला, घुगुसू आदि चारा पत्ती के पेड़ों को तहस-नहस कर डाला। हाथियों के झुंड ने खेतों में उगी नेफियर और गिन्नी घास को भी रौंद डाला। कहा कि हाथी चारा पत्ती व सीजनल घास को लगातार रौंद रहा है। ऐसे में शीतकाल में उनके समक्ष पशु चारे की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को भगाने के लिए पटाखे उपलब्ध कराने और क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है। उधर, दुगड्डा के रेंजर उमेश कुमार जोशी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को पटाखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed