फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephants broke the balconies of houses in Jhawana

झवाणा में हाथियों ने मकानों के छज्जे तोड़े

Fri, 06 May 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Elephants broke the balconies of houses in Jhawana
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम झवाणा में हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए आवासीय भवन। - फोटो : KOTDWAR
विकासखंड दुगड्डा की ग्राम पंचायत आमसौड़ के झवाणा गांव में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार रात को हाथियों ने झवाणा और इसके उपग्राम जमुणसारी में साग सब्जी के खेत रौंदे और मकानों के छज्जे तोड़ डाले। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात को रोकने और नुकसान के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण एसपी जुयाल, बीपी जुयाल, सुशील कुमार, सुमित कुमार और नवीन कुमार ने बताया कि कोटद्वार और दुगड्डा के बीच स्थित आमसौड़ के झवाणा गांव में हाथियों के उत्पात से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हाथी अब मकानों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात हाथियों ने कई घरों के छज्जे, खिड़की और चौखट तोड़ डाले हैं। लोग बड़ी मुश्किल से जान बचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के चारों ओर सोलर फेेंसिंग लाइन लगाने की मांग की। कहा कि पूर्व में भी हाथियों ने यहां कई बार फसलों और भवनों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि उक्त गांव चारों ओर से आरक्षित वनों से घिरा है। वर्तमान में गांव में कोई नहीं रहता है। निर्जन होने के कारण हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। इसके बावजूद हाथी प्रभावित क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed