फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant threatened on highway near the fifth mile, jammed

पांचवें मील के पास हाईवे पर धमका हाथी, लगा जाम

Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Elephant threatened on highway near the fifth mile, jammed
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर पांचवें मील के पास हाथी आ धमका और यहां वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद जब हाथी सड़क से जंगल लौटा तब जाकर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे आरक्षित वन क्षेत्र से गुजर रहा है और आए दिन इस मार्ग से होकर हाथियों से झुंड पानी पीने खोह नदी में उतरते हैं। बृहस्पतिवार सुबह पांचवें मील के समीप एक हाथी अचानक हाईवे पर आ गया, जिस कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। वन कर्मियों ने हाथी को जंगल में खदेड़ एनएच पर यातायात सुचारु करवाया। आमसौड़ निवासी डा. इंद्रमोहन जुयाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भी हाथी खेतों में घुस गया। शोर मचाकर किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। दुगड्डा के रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि इन दिनों हाईवे पर हाथी की चहलकदमी बढ़ी है। इसे देखते हुए पांचवें मील पर वन कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed