फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   elephant injured a labour

हाथी ने झोपड़ी तोड़ मजदूर को घायल किया

Tue, 19 Jan 2016 06:53 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Tue, 19 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ग्रास्टनगंज में सोमवार की रात एक बजे टस्कर हाथी ने एक झोपड़ी तोड़ डाली और उसके अंदर सो रहे मजदूर को घायल कर दिया। वन कर्मियों ने किसी प्रकार हाथी को खदेड़कर मजदूर की जान बचाई और राजकीय अस्पताल में उसका इलाज कराया।
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज खोह नदी के किनारे आधी रात को हाथी के चिंघाड़ने की आवाज से लोग दहशत में आ गए। इससे पहले कि श्रमिक अपनी झोपड़ियों से बाहर निकलते, हाथी ने रामसिंह की झोपड़ी को तोड़ना शुरू कर दिया। झोपड़ी टूटते ही वह बाहर निकला। राम सिंह को देखते ही हाथी ने उस पर हमला बोल दिया। हाथी ने उसे पांव से रौंदने का प्रयास किया। लेकिन वह छिटक गया और नजदीक गड्ढे में गिर गया। इस दौरान मजदूर के सिर में चोट लग गई। पड़ोस के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंजर सतविंदर सिंह, वन कर्मी अनूप सिंह और संगीत कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और हाथी को वहां से खदेड़ा। उन्होंने गड्ढे के अंदर घायल राम सिंह को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विपुल बलूनी ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है। रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि हाथी को जंगल में रोकने के लिए उसके निकलने वाले मार्गों पर आग जलाई जा रही है। इसके अलावा गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed