{"_id":"5d6018cd8ebc3e01734754a6","slug":"elephant-horse-palki-jai-kanhaiya-lal-ki-echoed-out-kotdwar-news-drn317269516","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के गूंजे जयकारे
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में राधा, कृष्ण, सुदामा, कंस के परिधानों मे?
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के परिधानों में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने मटकी फोड़ दृश्य और विभिन्न प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारे लगाकर बाल कृष्ण को झूला झुलाया। शहर और भाबर के कई क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई गई, जबकि कई स्थानों पर शनिवार को भी मनाई जाएगी। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे के साथ हुआ। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्मावतार, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन, कंस वध आदि की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इसी श्रृंखला में कक्षा तीन व चार के छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ दृश्य को प्रस्तुत किया। उधर, एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी व एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल शिब्बूनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी और शिक्षा निदेशका सिंधु कोठारी ने किया। बच्चों ने वासुदेव बन श्रीकृष्ण जन्म की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान हार्दिक शाह को सर्वश्रेष्ठ कृष्णा व अदिति को सर्वश्रेष्ठ राधा चुना गया।
आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं के बारे में बताया। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय परिसर में कान्हा द्वारा मटकी फोड़ने का दृश्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण के गीतों पर नृत्य भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। भाबर क्षेत्र के एवीएन स्कूल हल्दूखाता में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान नन्हें मुन्हे बच्चे राधा कृष्ण के रूप में स्कूल पहुंचे। उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी पर आधारित गीतों पर रंगारंग नृत्य और आकर्षक झंाकियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा, डायरेक्टर रजनीश शर्मा, दीपा ध्यानी, वीरेंद्र देवरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोटद्वार के गीता भवन में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के चलते श्रीसिद्धबली मंदिर कोटद्वार, श्रीसिद्धबली मंदिर गूलरझाला, सुखरो मंदिर, जगदेव मंदिर, उदयरामपुर व झंडीचौड़ समेत कई ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
-फोटो
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई यमकेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
यमकेश्वर। यमकेश्वर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार को यमकेश्वर स्थित महादेव मंदिर परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, लेकिन, आज और कल 24 अगस्त को दो दिन जन्माष्टमी होने के कारण लोग असमंजस में थे, इसलिए मंदिर में गत वर्षों की तुलना में कम भीड़ रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यमकेश्वर में मेला भी लगा, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की।
बालाजी मंदिर में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी
कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति की बैठक में 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर कमल अग्रवाल ने बताया कि मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। मंदिर में छोटे बच्चों की भगवान के स्वरूपों की वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में विनोद सिंघल, दिनेश ऐलावादी, सुशील भाटिया, सोहन क्षेत्री, अमन अग्रवाल, कर्मवीर सिंह, राजेश राणा व दीपक आदि मौजूद रहे।