फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant died in Laldhang range

लालढांग रेंज में हथिनी की मौत

Sun, 21 Feb 2021 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Elephant died in Laldhang range
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज के अंतर्गत पापीडांडा-2 बीट में एक हथिनी की मौत हो गई। मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है। वन विभाग ने हथिनी के शव को दफना दिया है। विभाग हथिनी की मौत की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

वन कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे चिलरखाल स्थित वन चौकी में गंदेरियाखाल में हाथी की मौत की सूचना दी। चिलरचाल वन चौकी के नजदीक पापीडांडा बीट में हथिनी की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर डीएफओ दीपक सिंह, एसडीओ गिरीश चंद्र वेदवाल, एसओजी प्रभारी अनुराग जुयाल, लालढांग रेंज के रेंजर बिंदर पाल घटनास्थल पर पहुंचे। डॉ. राजेश कुमार और डॉ. बृजमोहन गुप्ता ने बताया कि हथिनी की उम्र करीब 15 वर्ष की है और उसकी सूंड में हुए जख्मों को देखकर प्रथम दृष्टया उसकी मौत करंट लगने से प्रतीत हो रही है। रेंज अधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि हथिनी के सभी अंग सुरक्षित मिले है। पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम के बाद हथिनी को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed