{"_id":"6ac253e8a5b660a8e609b3ab","slug":"elephant-day-elephants-thoroughly-enjoyed-pumpkins-bananas-and-jaggery-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127074-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी दिवस : हाथियों को खूब भाए काशीफल, केले और गुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी दिवस : हाथियों को खूब भाए काशीफल, केले और गुड़
Sun, 04 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
नागरिकों और वन कर्मियों ने की हाथियों की सेवा
कालागढ़/कोटद्वार। कालागढ़ की हाथीशाला में हाथी दिवस पर हाथियों को काशीफल, केले और गुड़ खूब भाए। बड़ी संख्या में नागरिकों और वन कर्मियों ने हाथियों की सेवा की।
रविवार सुबह कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ स्थित हाथीशाला में हाथी दिवस मनाया गया। इस दिन हाथीशाला को आम जनता के लिए खोला गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों व बच्चों ने हाथियों के नजदीक पहुंचकर सेवा की। हाथियों को गुड़, गन्ना, आटे के लड्डू, केला व काशीफल आदि खिलाए गए। इस दौरान हाथीशाला में मौजूद हाथियों सावन, गजराज, तूना, लक्ष्मी और मालिनी को महावतों ने सजाया संवारा।
कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी एनके रूवाली ने कहा कि हाथी प्राचीनकाल से ही न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में विशेष आदर व श्रद्धा वाला जीव है। पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ पारिस्थितिकी के संतुलन में बड़ी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र, कालागढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वन्यजीवों के प्रति स्नेह का व्यवहार करने का आह्वान किया। हाथीशाला में सुनील कुमार, हरकेश सिंह, रितेश त्रिपाठी, दिलशाद, जफर अली, महेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।