फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elephant creates chaos outside forest post

हाथी ने वन चौकी के बाहर मचाया उत्पात

Thu, 03 Sep 2020 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Elephant creates chaos outside forest post
कोटद्वार में लालपानी वन चौकी के पास पेड़ गिराने वाले हाथी को भगाते वन कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन वन प्रभाग से निकलकर हाथी आए दिन रोज उत्पात मचा रहे हैं। मंगलवार को जलनिगम के गोदाम में तोड़फोड़ करने के बाद बुधवार देर शाम को एक हाथी ने कोटद्वार रेंज की लालपानी फारेस्ट चौकी के बाहर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने चौकी के पास एक भारी भरकम पेड़ तोड़कर डाला। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर उसे जंगल में खदेड़ा। कोटद्वार रेंज के डिप्टी रेंज अधिकारी याकूब अली ने बताया कि बुुधवार देर शाम सात बजे जंगल से निकलकर एक हाथी सनेह रोड स्थित लालपानी वन चौकी पर धमक गया। उसने चौकी के बाहर उत्पात मचाया तो वन कर्मी चौकी के अंदर कैद हो गए। वन कर्मियों ने वन विभाग की एसओजी को फोन पर इसकी सूचना देकर हाथी को भगाने के लिए हो हल्ला शुरू कर दिया। तब हाथी ने चौकी के पास एक बड़े पेड़ को तोड़कर सड़क पर गिरा दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की एसओजी ने पहले पटाखे फोड़े और बाद में हवाई फायर कर हाथी को किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed