फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Electricity stopped for seven hours in Kotdwar-Bhabar, industry also affected

Kotdwar News: कोटद्वार-भाबर में सात घंटे ठप रही बिजली, उद्योग भी प्रभावित

Sat, 19 Oct 2024 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for seven hours in Kotdwar-Bhabar, industry also affected

विज्ञापन
कोटद्वार। दिवाली मेंटेनेंस के लिए ऊर्जा निगम की ओर से शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचल में पूरी तरह से बिजली ठप रही। इसका असर सिडकुल के तीनों औद्योगिक क्षेत्रों बलभद्रपुर, जशोधरपुर और सिगड्डी के उद्योगों पर भी पड़ा। ज्यादातर उद्योगों में पूर्व सूचना होने के कारण श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई थी।ऊर्जा निगम के सिटी एसडीओ कमल सिंह ने बताया कि बरसात के बाद दिवाली से पहले हर साल हाईटेंशन समेत बिजली की सभी तरह की लाइनों, बिजली घरों में ट्रांसफार्मरों में मेंटेनेंस वर्क किया जाता है। इसके लिए शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक का पूर्व घोषित शटडाउन किया गया था, लेकिन तीन बजे तक काम पूरा न होने से इसे चार बजे तक करना पड़ा। बताया कि 132 सब स्टेशन जशोधरपुर से कोटद्वार, चीला-कोटद्वार और कोटद्वार के सभी बिजलीघरों की लाइनों में मेंटेनेंस वर्क कराया गया, ताकि दीवाली पर्व पर पूरे क्षेत्र को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति कराई जा सके। बताया कि उद्योगों को पहले से ही शटडाउन की सूचना दे दी गई थी, जिससे वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed