{"_id":"66f41352b29383e4c601d957","slug":"electricity-contract-workers-clamor-for-equal-pay-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-110778-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विद्युत संविदा कर्मियों ने समान वेतन के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विद्युत संविदा कर्मियों ने समान वेतन के लिए भरी हुंकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की बैठक में ऊर्जा के तीनों निगमों में कार्यरत विद्युत संविदा कर्मियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने के लिए आंदोलन की हुंकार भरी। कहा कि अपनी मांगों के लिए प्रदेशभर के संविदा कर्मी 30 सितंबर व एक अक्तूबर को ऊर्जा निगमों के मुख्यालयों पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। मांगें नहीं माने जाने पर संविदाकर्मियों ने दीपावली तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
गोविंद नगर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में बैठक की अध्यक्षता कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष अमित बहुगुणा ने की। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज पंत ने कहा कि ऊर्जा के तीनों निगमों में विद्युत संविदा कर्मी विगत 15 वर्षों से अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं और कार्य बड़ा जोखिमभरा है। बैठक में कैलाश उपाध्याय, प्रेम भट्ट, मनोज पांडे, खंडीय सचिव पंकज पंत, विजय चौधरी, हेमंत, नवीन, अमित बडोला, तरुण, कुलदीप, दीपक आदि मौजूद रहे। संचालन खंडीय उपाध्यक्ष सोहन सिंह असवाल ने किया।