फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elections will be held for three posts of Director after 25th

Kotdwar News: संचालक के तीन पदों के लिए 25 के बाद होंगे चुनाव

Mon, 30 Sep 2024 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held for three posts of Director after 25th
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। जीएमओयू की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में संचालक के तीन पदों के चुनाव के लिए 25 से 30 अक्तूबर के बीच की तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर वाहन स्वामियों और पूर्व पदाधिकारियों ने जीएमओयू कंपनी को एसोसिएट बनाने संबंधी विशेष प्रस्ताव को कानूनी सलाह लेने तक स्थगित रखने की मांग की।
जीएमओयू सभागार में कंपनी के सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने पिछली बैठकों की पुष्टि की। इस मौके पर पूर्व डायरेक्टर महावीर सिंह रावत ने गत 28 सितंबर को हुए समझौते के अनुसार तीनों संचालकों के नामांकन रद्द कर नए सिरे से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने, संचालक का चुनाव लड़ने के लिए तीन साल तक कमेटी के सदस्य होने संबंधी आर्टिकल 67 में हुए संशोधन को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि संघर्ष समिति की ओर से वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए गठित कमेटी जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुराने एग्रीमेंट के तहत वाहन स्वामियों का रजिस्ट्रेशन कराने और चारधाम ट्रांसपोर्ट, हल्दूखाता तल्ला में जमीन खरीद की जांच कराने की मांग भी की। पूर्व संचालक अर्जुन सिंह रावत ने कंपनी में बाहरी लोगों को नौकरी देने के बजाय दिवंगत वाहन स्वामियों के आश्रितों को नौकरी देने और वाहन स्वामियों को उनका तीन फीसदी कमीशन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजवर सिंह खत्री ने कहा कि कंपनी को खत्म करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने इसके बजाय कंपनी के कुनबे को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जीएमओयू से टैक्सियां और टैंपो ट्रैवलर्स को हटाने की मांग भी की। सुरेश बिष्ट ने जल्द से जल्द संचालकों का चुनाव कराने और वाहन स्वामियों को पूर्व की भांति वोट का अधिकार देने पर जोर दिया। राम सिंह ने बिल्डिंग फंड और सिक्योरिटी की धनराशि को बैंक में जमा कराने और जीएमओयू को इसका नॉमनी बनाने पर जोर दिया। चंद्रमोहन खर्कवाल और विजय माहेश्वरी ने उनके समेत 9 लोगों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। कहा कि कंपनी को एसोसिएट बनाना गलत है।

बैठक में संचालक मंडल के अध्यक्ष भाष्करानंद भारद्वाज, संचालक नरेंद्र सिंह, विपिन सिंह चंद्र, कुंवर सिंह रावत, यशवंत सिंह नेगी समेत सभी वाहन स्वामी और अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed