फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Election campaign material will not be displayed within 100 meters of the polling booth.

Kotdwar News: पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में नहीं लगेगी चुनाव प्रचार सामग्री

Tue, 21 Jan 2025 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Election campaign material will not be displayed within 100 meters of the polling booth.

विज्ञापन
कोटद्वार। चुनाव प्रेक्षक झरना कमठान ने मंगलवार को तहसील सभागार में नगर निगम कोटद्वार एवं नगर पालिका दुगड्डा के नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि मंगलवार शाम को 5ः00 बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी, राजनीतिक पार्टी चुनाव का प्रचार-प्रसार एवं रैली आदि का आयोजन नहीं करेगा। कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ के 100 मीटर दायरे में कोई भी प्रत्याशी अपना झंड, बैनर व पोस्टर नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि 22 जनवरी को पोलिंग पार्टियों के सकुशल पोलिंग बूथ पर पहुंचने एवं 23 जनवरी को मतदान समाप्ति के उपरांत पोलिंग पार्टियों के पीजी कॉलेज कोटद्वार में सकुशल पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी को मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे की रिपोर्ट (मतदान प्रतिशत) जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मतदान के दौरान किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट शिकायत का पूर्ण संज्ञान लेकर पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।

उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टी को लाने-ले जाने के लिए लगाए गए वाहनों की टेक्निकल जांच कर लें, जिससे वाहन रास्ते में खराब न हो। उन्होंने बीईओ दुगड्डा को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों के लिए खाने व जलपान की व्यवस्था विद्यालयों में तैनात भोजन माता से कराई जाए।

जिन विद्यालयों में भोजन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हैं अथवा भोजन माता नहीं है, उन विद्यालयों में पोलिंग पार्टियों के भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेट आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को पारदर्शितापूर्वक चुनाव संपन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी/एडीएम अनिल गब्र्याल, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय समेत समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed