फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Elderly man falls into Silgad River and is injured after being hit by a speeding car.

Kotdwar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध सिलगाड नदी में गिरे, घायल

Thu, 18 Jun 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Elderly man falls into Silgad River and is injured after being hit by a speeding car.
दुगड्डा-लैंसडौन मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने आरोपी चालक को सिद्धबली बैरियर पर दबोचा
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा-लैंसडौन मार्ग पर फतेहपुर के समीप एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 72 वर्षीय वृद्ध सड़क से नीचे सिलगाड नदी में जा गिरे। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हें नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। घटना के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने कोटद्वार के सिद्धबली बैरियर पर पकड़ लिया। साथ ही उसकी कार को भी सीज कर दिया गया है।

दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई केडी शर्मा ने बताया कि जयहरीखाल ब्लॉक के गुनी बस्यूर गांव निवासी सुमेद चंद्र किसी कार्य से दुगड्डा बाजार आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बाजार से घर लौटते समय फतेहपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुमेद चंद्र सड़क से नीचे सिलगाड नदी में जा गिरे। दुर्घटना में उनके कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल वृद्ध को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की तलाश के लिए तत्काल नाकाबंदी की गई। आरोपी चालक को कोटद्वार स्थित सिद्धबली बैरियर पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसकी कार को सीज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed