मदरलैंड एकेडमी में आयोजित शैक्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले निखिल रावत, दिया नेगी और रिया समेत आठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार किशना बगोट ने अपनी प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ कर बतौर मुख्य अतिथि सीओ अनिल जोशी ने अन्य छात्रों को मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही छात्रों से नशे से दूर रहते हुए समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने छात्रों को पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। हास्य कलाकार किशना बगोट ने अपनी प्रस्तुतियां देकर छात्रों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों निखिल रावत, दिया नेगी और रिया को लेपटॉप और पांच अन्य छात्र-छात्राओं को चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला, रीना चौधरी, गीता उनियाल, अमित बिष्ट, प्रदीप गोस्वामी, राम सिंह गुसाईं समेत विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।