{"_id":"6a008795d4138ce4be05def3","slug":"education-and-tourism-minister-inaugurates-degree-college-building-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123576-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षा और पर्यटन मंत्री ने किया डिग्री कॉलेज भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षा और पर्यटन मंत्री ने किया डिग्री कॉलेज भवन का लोकार्पण
Sun, 10 May 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 10 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं कॉलेज के विकास से जुड़ी मांगें
सतपुली। लोनिवि व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से राजकीय डिग्री काॅलेज खैरासैंण, सतपुली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
रविवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सतपुली झील समेत अनेक रोजगारपरक योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इन योजनाओं के पूरा होते ही क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान मिलेगी।
राजकीय डिग्री कॉलेज प्रबंधन की ओर से ओपन जिम, मैदान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, सड़क से कॉलेज परिसर तक मार्ग का सुदृढ़ीकरण, छात्रों के लिए हॉस्टल समेत कॉलेज विकास से जुड़ी कुछ मांगें उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी गईं। उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश सचिव जगमोहन रावत, ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण, युवा नेता सुयश रावत, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, निदेशक उच्च शिक्षा बीएन खाली, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार मौजूद रहे।