फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Economic package will work for Sanjeevani: Tirath

संजीवनी का काम करेगा आर्थिक पैकेज: तीरथ

Wed, 20 May 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Economic package will work for Sanjeevani: Tirath
पनियाली स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते गढ़वाल सांसद तीरथ सिं - फोटो : KOTDWAR
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही समय पर देश में लॉकडाउन लागू नहीं किया होता, तो आज भारत में भी हालात अमेरिका समेत अन्य देशों के जैसे होते। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 4.0 में प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को गति देने और गरीबों के कल्याण के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। यह आर्थिक पैकेज सभी वर्गों के लिए संजीवनी का काम करेगा और देश जल्द ही आर्थिक मंदी से उबर सकेगा।
विज्ञापन

सांसद ने वन विभाग के पनियाली गेस्ट हाउस में हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि गरीब, किसान, लघु, सूक्ष्म उद्योग और कृषि को धुरी बनाकर कार्य योजना तैयार की गई है, उससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और हम लोकल, वोकल को ग्लोबल बनाने में सफल होंगे। लॉकडाउन से उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थाटन के साथ ही सूक्ष्म और लघु उद्योग प्रभावित हुए हैं। यह राहत पैकेज इन सभी क्षेत्रों में नई ऊर्जा प्रदान करने का काम करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का मुख्य व्यवसाय तीर्थाटन और टूरिज्म है। सरकार सबके बारे में विचार कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, बीरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, राजगौरव नौटियाल, चंद्रमोहन जसोला, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed