{"_id":"690c985de14cd2fbc80eaad6","slug":"dwarikhal-issues-of-drinking-water-roads-health-and-education-dominated-the-bdc-meeting-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119645-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारीखाल : बीडीसी बैठक में छाए रहे पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारीखाल : बीडीसी बैठक में छाए रहे पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुद्दे
Thu, 06 Nov 2025 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) द्वारीखाल की तीसरी त्रैमासिक बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों का ध्यान समस्याओं पर आकृष्ट कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी जीसी गुणवंत ने अधिकारियों को सदन में जनप्रतिनिधियों की ओर से रखी गईं समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। सर्वप्रथम एडीओ (पंचायत) कृष्णपाल सिंह सैनी ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ी और पुष्टि करते हुए सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बीडीओ जयकृत सिह बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की जानकारी दी। लोनिवि की चर्चा के दौरान दाबड़ के प्रधान आनंद प्रकाश ने बताया कि लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण के दौरान गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। लोनिवि के अधिशासी अधिकारी निर्भय सिंह ने 10 दिन के भीतर पेयजल लाइन को ठीक करने का भरोसा दिया। डोबरी के प्रधान आनंद सिंह ने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क के 40 मीटर पुश्ते के निर्माण की मांग की। अधिकारी ने सदन को बताया कि पुश्ता निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिला पंचायत सुराड़ी ने रोड की मरम्मत की मांग की। जिस पर अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने गुमखाल-सतपुली रोड पर सड़क कटिंग से प्रभावित व क्षतिग्रस्त मकानों व बस स्टॉप बैंच के मुआवजे की मांग की। संबंधित अधिकारी ने बताया कि सर्वे के बाद ठेकेदार से मुआवजा दिलवाया जाएगा। ग्वीन बड़ा के बीडीसी सदस्य ने बताया कि भैरगगढी़ पंपिंग पेयजल योजना में द्वारीखाल व चैलूसैण की पाइप लाइन में लीकेज हो रहा है।
संबंधित अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण पाइप लाइन पर कट मार रहे हैं, जिस पर ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने आरोेपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पाटली के प्रधान ने ग्राम पंचायत का ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। जिस पर अधिकारी ने जल्द ही कार्यवाही करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, विक्रम सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, सतपाल महाराज के पीआरओ कृष्ण मोहन रतूड़ी, विधायक प्रतिनिधि नीरज कंडवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।