{"_id":"68bf0c8dd1fc5bc84407c1b6","slug":"dwari-bhaun-road-is-in-bad-condition-between-nave-malli-village-and-chaid-chainpur-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-784002-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: द्वारी-भौन मार्ग नावे मल्ली गांव से चैड़ चैनपुर के बीच खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: द्वारी-भौन मार्ग नावे मल्ली गांव से चैड़ चैनपुर के बीच खस्ताहाल
विज्ञापन
बैजरो। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत द्वारी-भौन मोटर मार्ग नावे मल्ली गांव से चैड़ चैनपुर के मध्य घटिया निर्माण कार्य के कारण खस्ताहाल है। शिकायत के बाद भी मार्ग का सुधारीकरण न होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
चैड़ चैनपुर निवासी व सांगठनिक जनपद कोटद्वार के भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीन दयाल कंडारी का कहना है कि 23 किमी द्वारी-भौन मोटर मार्ग की हालत जर्जर है। यह सड़क इस क्षेत्र की लाइफ लाइन है। यह मार्ग ब्लॉक के करीब 30 गांवों को तहसील मुख्यालय धुमाकोट व कोटद्वार से जोड़ती है। आए दिन आवाजाही बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि चार माह पहले नावे मल्ली गांव से चैड़ चैनपुर तक 3.75 करोड़ की लागत से सड़क का सोलिंग इंटर व टाप डामरीकरण का कार्य हुआ था। निर्माण के बाद से ही डामर उखड़ता गया। इसकी शिकायत स्थानीय विधायक दलीप रावत व लोनिवि लैंसडौन के अधिकारियों से की। उन्होंने सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मानसून काल में बारिश से सड़क की हालत और दयनीय हो गई है। स्थिति यह है कि कई जगह पैराफिट भी धंस गए हैं। उन्होंने तत्काल सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और सड़क के सुधारीकरण की मांग की है।
.
मामले की शिकायत विभाग को मिली है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। बारिश का दौर थमने के बाद सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-जेपी ममगाईं, जेई लोनिवि लैंसडौन।