फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Durga Titan, Kanva Bhabar Titan, Siddhabali Royal, Garhwal Tigers won the matches.

Kotdwar News: दुर्गा टाइटन, कण्व भाबर टाइटन, सिद्धबली रॉयल, गढ़वाल टाइगर्स ने जीते मैच

Wed, 23 Oct 2024 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Durga Titan, Kanva Bhabar Titan, Siddhabali Royal, Garhwal Tigers won the matches.
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव क्रिकेट ग्राउंड सत्तीचौड़ में चल रहे तीलू रौतेली क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 के दूसरे दिन बुधवार को दो मुकाबले हुए। जिसमें दुर्गा टाइटन, कण्व भाबर टाइटन, सिद्धबली रॉयल और गढ़वाल टाइगर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला दुर्गा टाइटन और गढ़वाल टाइगर्स के बीच हुआ। दुर्गा टाइटन ने पहले बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 92 रन बनाए। मीना गुसाईं ने 19 बालों में 29 रनों की धुआंधार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वाल टाइगर्स- बी निर्धारित 10 ओवरों में 58 रन ही बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच मीना गुसाईं चुनी गईं। मुख्य अतिथि ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में कण्व भाबर टाइटन ने भारत स्वाभिमान को चार रनों से हराया। भाबर टाइटन की ओर से प्रियंका कंडवाल ने 21 बाल में 25 रनों को पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में सिद्धबली रॉयल ने अभ्युदय परिवार को 27 रनों से हराया। डॉली ने 19 बाल में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच गढ़वाल टाइगर्स ने कोटद्वार टाइगर्स को छह विकेट से हराया। रेखा भंडारी ने सात रन देकर दो विकेट झटके। पांचवें मैच में गढ़वाल टाइगर ने कण्व भाबर टाइटन की टीम को पांच विकेट से हराया। हिमानी चौहान ने 29 गेंदों में 28 रन बनाए। साथ ही दो ओवर में 16 रन देकर एक विकेट भी झटका। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रंजना रावत ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed