{"_id":"670ea917e686e503960dc9af","slug":"dumpers-brakes-failed-drivers-wisdom-saved-it-from-falling-into-ditch-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-525750-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डंपर का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डंपर का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने से बचा
विज्ञापन
दुगड्डा। स्टेट हाईवे पर साझासैंण के निकट चालक की सूझबूझ से एक डंपर पहाड़ी से टकराकर खाई में गिरने से बच गया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर ब्लाॅक मुख्यालय के निकट रथुवाढाब की ओर से हरिद्वार जा रहे खाली डंपर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। डंपर चालक ने डंपर की गति पर नियंत्रण नहीं हो पाने से एक अंधे मोड़ पर डंपर को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। रात के सन्नाटे में जंगल के बीच में हुए हादसे के बाद चालक ने डंपर में ही रात गुजारी। सुबह चालक खान बहादुर ने बताया कि इन दिनों रथुवाढाब क्षेत्र में सड़क के डामरीकरण का काम चल रहा है। हरिद्वार के बहादराबाद से हाॅट-मिक्स प्लांट से सामग्री लेकर रथुवाढाब क्षेत्र में पहुंचाई जा रही है। पूर्व में चौकीसेरा के प्लांट से सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। वर्तमान में वहां से सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण हरिद्वार से सामग्री पहुंचाई जा रही है। हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। चालक ने बताया कि यह किसी करिश्मे से कम नहीं था कि वह डंपर समेत खाई में गिरने से बच गया। डंपर को ठीक कराकर ले जाया जाएगा।