फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dumper crushed two cattle in Devrampur, uproar

देवरामपुर में डंपर ने दो मवेशियों को कुचला, हंगामा

Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushed two cattle in Devrampur, uproar
बीईएल रोड पर देवरामपुर में एक डंपर ने दो मवेशियों को कुचल दिया जबकि एक मवेशी को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मामले में पशुपालकों की ओर से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार देर रात देवरामपुर में एक तेज रफ्तार डंपर ने एक गाय और बछड़े को कुचल दिया जबकि एक भैंस को टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित पशुपालकों ने ग्रामीणों के साथ मौके पर हंगामा किया। मामले में पशुपालक जगत सिंह और तुलसी देवी की ओर से डंपर चालक पर नशे में वाहन चलाने और उनके पालतू पशुओं को कुचलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। उधर, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर गोवंश को वाहन के नीचे कुचलने के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed