{"_id":"6106aa3f8ebc3eca7e627d75","slug":"dugadda-dhumakote-state-highway-in-ruins-kotdwar-news-drn3861967192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे लोनिवि दुगड्डा की लापरवाही के कारण खस्ताहाल है। स्थिति यह है कि बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुगड्डा और मैदावन के बीच कई स्थानों पर काजवे व सड़क दरकने लगी है। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। विभाग की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के लोगों में संबंधित विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
वन विभाग से लोनिवि को हस्तांतरित हुआ दुगड्डा सेंधीखाल-रथुवाढाब-मैदावन-धुमाकोट मोटर मार्ग का निर्माण 80 के दशक में हुआ था। राज्य बनने के बाद इसे दुगड्डा-नैनीडांडा स्टेट हाईवे घोषित किया गया। वर्तमान में रखरखाव के अभाव में यह सड़क खस्ताहाल है। बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाए जाने से दुगड्डा से दो और 3 किमी. का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। सेंधीखाल से ढौंटियाल के बीच सीरूबाड़ी तक सड़क के अधिकांश हिस्से का डामर उखड़ने से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ढौंटियाल से रथुवाढाब और रथुवाढाब से मैदावन तक वन क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क का डामर भी उखड़ने लगा है। बृजमोहन सिंह, बलवंत सिंह, कैलाश चंद्र, सुधीर असवाल, जगमोहन सिंह, संदीप सिंह आदि ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की मांग उठाई है।
राज्य राजमार्ग 9 के किमी. 140 से किमी 189 तक 50 किमी के वार्षिक अनुरक्षण व अन्य निर्माण कार्यों का आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। बजट स्वीकृत होते ही डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि दुगड्डा।