{"_id":"67d9bd8c2761afa3e5027fc3","slug":"drinking-water-supply-stopped-due-to-motor-failure-four-thousand-people-troubled-kotdwar-news-c-35-1-sdrn1003-130384-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप, चार हजार आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप, चार हजार आबादी परेशान
विज्ञापन
लालढांग। लालढांग में नलकूप की मोटर खराब हो जाने के कारण मंगलवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिससे चार हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, इन गांव में पुरानी पाइप लाइन से ही पेयजल की आपूर्ति हो रही है, क्योंकि, दो साल से नई पेयजल परियोजना अब तक जमीन पर नहीं उतर पाई है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी पुरानी पेयजल पाइप लाइन से सप्लाई देने वाला मोटर खराब हो गया। इस वजह से नयागांव, मोल्हापुरी, नेपाली बस्ती, लालढांग आदर्श नगर में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया। लोगों को पेयजल के लिए दूर-दराज जाना पड़ा। उन्हे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ा। ग्रामीणों की ओर से जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी। तब जाकर जल संस्थान की टीम मोटर ठीक करने के लिए पहुंची। जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक भट्ट ने बताया कि लालढांग ओवरहेड के नलकूप का मोटर खराब हो गया है। उसे बदलने का काम किया जा रहा है। बुधवार को पानी की आपूर्ति हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -