फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drinking water crisis in Devikhal market and nearby villages

Kotdwar News: देवीखाल बाजार समेत आसपास के गांवों में पेयजल संकट

Thu, 17 Apr 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 17 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Devikhal market and nearby villages
स्रोत से पानी ढोने को मजबूर, शिकायत के बाद भी जल संस्थान नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत देवीखाल बाजार समेत आसपास के गांवों में पिछले एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि ग्रामीण आधा से एक किमी. दूर प्राकृतिक स्रोत से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जल संस्थान ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने और पेयजल आपूर्ति सुचारू होने तक टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
बादकोट निवासी विमल बौंठियाल, रीना बौंठियाल, निर्मला देवी, मुकेश, पंकज कुमार, शकुंतला देवी, विजय कुमार, महेश बड़थ्वाल, अनिल रावत आदि ने बताया कि देवीखाल बाजार समेत आसपास के गांव बादकोट मल्ला, बादकोट तल्ला, बुगल्याणा, भदालीखाल, सिलेथ, रोहणी, डोभा, मेरुवा, उबाणी आदि गांवों में पेयजल किल्लत को देखते हुए ओडल पेयजल योजना बनाई गई है। कहा कि पिछले 10 अप्रैल से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन

मुख्य स्रोत से देवीखाल स्थित टैंक में पानी नहीं आ रहा है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण एक से डेढ़ किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्रोतों से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। कहा कि हाल ही में पेयजल योजना की मरम्मत का कार्य भी कराया था। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और पेयजल आपूर्ति सुचारू होने तक टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीखाल बाजार समेत आसपास के गांवों में पेयजल की आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली है। शुक्रवार को पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जाएंगे।
- शांति नंदा, जेई जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed