{"_id":"5f54f48c8ebc3e3683518da7","slug":"doctors-furious-over-the-salary-cut-during-the-corona-period-kotdwar-news-drn3553302194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में वेतन काटने पर भड़के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में वेतन काटने पर भड़के डॉक्टर
विज्ञापन
कोरोना काल में चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटे जाने से भड़के चिकित्सकों ने सरकार के इस फैसले का विरोध जताते हुए निंदा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सरकार उनका उत्साहवर्द्धन करने के बजाय उनका वेतन काटा जा रहा है।
रविवार को बेस अस्पताल के सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ पौड़ी की आयोजित बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष डा. हरेंद्र कुमार ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चिकित्सकों का वेतन नहीं काटने, चिकित्सकों को वेतन का 20 प्रतिशत दुर्गम/पर्वतीय भत्ता देने, कोरोना चिकित्सा कार्य के दौरान चकित्सक की मृत्यु होने पर उसे शहीद का दर्जा दिए जाने, बायो वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर की सीएमओ/सीएमएस के अंतर्गत नियुक्ति किए जाने, पीएचसी स्तर पर कार्य के लिए महानिदेशक की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और पीएचसी स्तर पर चिकित्सकीय कार्य के लिए वाहन की व्यवस्था करने की मांग की।
इस अवसर पर बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीसी काला, डा. जेसी ध्यानी, डा. पुंकेश पांडे, डा. पंकज नेगी, डा. जयहिंद सिंह, डा. दिनेश सिंह, डा. डीके त्रिपाठी, डा. सुनील शर्मा, डा. सतीश कुमार, डा. एसके बड़थ्वाल, डा. शारंग राकेश, डा. खुशबू खत्री, डा. कुशमा रावत आदि मौजूद थे।