फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DNA test will be done on newborn, minor mother and accused

Kotdwar News: नवजात, नाबालिग मां और आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट

Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
DNA test will be done on newborn, minor mother and accused

विज्ञापन
कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता ने चार-पांच दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर बेस अस्पताल में नामित मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन ने डीएनए टेस्ट के लिए नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता, उसके नवजात शिशु और आरोपी युवक के सैंपल लिए। आरोपी युवक इस मामले में जेल में है। जबकि पीड़िता अपने नवजात शिशु के साथ कोटद्वार स्थित नारी निकेतन में रह रही है।बीरोंखाल ब्लाॅक के एक गांव का यह मामला गत जुलाई माह में उस समय सुर्खियों में आया था, जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सतपुली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसकी मां से पूछताछ की। पूछताछ में पीड़िता किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता को नारी निकेतन कोटद्वार भेज दिया था। थलीसैंण थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि पांच दिन पहले किशोरी ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद तीनों का डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है।




बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में नामित मजिस्ट्रेट, कोटद्वार तहसील के नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, महिला एसआई लक्ष्मी जोशी की उपस्थिति में अस्पताल प्रशासन ने डीएनए टेस्ट के लिए किशोरी, नवजात शिशु और आरोपी युवक के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना कर रही महिला एसआई लक्ष्मी जोशी ने तीनों का डीएनए टेस्ट कराने का न्यायालय से अनुरोध किया था। न्यायालय के आदेश पर ही बृहस्पतिवार को डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने की कार्रवाई की गई। ये सैंपल पहले न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, उसके बाद डीएनए टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed