फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DM inspected the progress of development schemes

Kotdwar News: डीएम ने देखी विकास योजनाओं की प्रगति

Thu, 05 Mar 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the progress of development schemes
एसटीपी प्लांट, भाबर के लछमपुर में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

कोटद्वार। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला में बन रहे एसटीपी प्लांट, भाबर के लछमपुर में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार सुबह काशीरामपुर तल्ला पहुंचकर डीएम ने 135 करोड़ की लागत से बन रहे 21 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था जल निगम ऋषिकेश नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि एसटीपी प्लांट बनने के बाद इसका संचालन व मरम्मत का कार्य कार्यदायी संस्था स्वयं करेगी। यह जून, 2027 तक बन जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने भाबर क्षेत्र के अंतर्गत लछमपुर में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, जच्चा बच्चा वार्ड, ड्रेसिंग रूम, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड आदि की बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में सृजित पदों और मेडिकल उपकरणों के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्दूखाता मुख्य मार्ग से अस्पताल तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंडी समितियां किसानों व व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रमुख चुंगी चेक प्वाइंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

डीएम ने मंडी बाजार में पीठ बाजार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, एसटीपी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा, प्रोजेक्ट इंजीनियर दीपक वत्स, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंजना पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed