फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Diusa and Timli will be developed as model villages: CDO

दिऊसा और तिमली को मॉडल गांव के रूप में करेंगे विकसित : सीडीओ

Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Diusa and Timli will be developed as model villages: CDO

विज्ञापन
जयहरीखाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकासखंड द्वारीखाल के दिऊसा और तिमली गांव में विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

शनिवार को सीडीओ ने मनरेगा से बंजर भूमि में कैमामॉइल और लेमन ग्रास उत्पादन को देखा। लेमनग्रास के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पौधरोपण के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि गांव में करीब 20 नाली भूमि में लेमन ग्रास का उत्पादन हो रहा है। किसान मशीन से लेमन ग्रास तेल निकालकर उसे 1,300 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेच रहे हैं। वहीं, किसानों की मांग पर सीडीओ ने उद्यान व कृषि विभाग को किसानों को पॉली हाउस, उन्नत किस्त के बीज, जियो लाइन सिचाई टैंक उपलब्ध कराने, सब्जी उत्पादन क्षेत्र की फेंसिंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


सीडीओ ने पंचायत भवन दिऊसा में ग्रामीणों और रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली, पानी, सिंचाई, पेंशन, मनरेगा, पशुपालन, उद्यान, कृषि, रीप, एनआरएलएम सहित सभी योजनाओं से गांव में किए गए कार्यों व उनसे संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सीडीओ ने सभी विभागों के साथ गांव में इंटीग्रेटेड अप्रोच में कार्य कर गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने पर चर्चा की। गांव में डेयरी, मुर्गी पालन, सगंध पौध उत्पादन, सब्जी उत्पादन, खाद्य एवं फल प्रसंस्करण तथा सोलर प्रोजेक्ट आदि की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव तिमली पहुंचकर सीडीओ ने तिमली संस्कृत विद्यापीठ को पुनर्जीवित करने, गांव में योगा, वेलनेस सेंटर मेडिटेशन, नेचुरल फार्मिंग, सामूहिक सब्जी, कीवी, पुष्प, सगंध आदि की पौध के उत्पादन कार्य की सराहना कर अन्य राजस्व गांवों डमरा, गौबाड़ी, कंडवाण, बाड्यू तथा कलथर को भी इन गतिविधियों से जोड़ने की कार्ययोजना पर ग्रामीणों तथा अधिकारियों से चर्चा की। ग्रामीणों ने खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए फेंसिंग, पॉली हाउस, सिंचाई टैंक आदि की मांग की। सीडीओ ने विभिन्न विभागों को 15 दिन में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक उपाध्याय, जिला परियोजना प्रबंधक रीप कुलदीप बिष्ट, बीडीओ द्वारीखाल रवि कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed