फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   District level sports competition concluded, players and teams awarded

Kotdwar News: जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, पुरस्कृत हुए खिलाड़ी और टीमें

Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
District level sports competition concluded, players and teams awarded

विज्ञापन
कोटद्वार। जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता व उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।



राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि ये शरीर और दिमाग को भी चुस्त-दुरुस्त रखते हैं। अब तो युवा वर्ग खेल में अपना भविष्य बना रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा भी खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। लगातार पांच दिनों तक खेली गईं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में व्यक्तिगत मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं की विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, स्थल संयोजक मोहन सिंह रावत, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन खिलाड़ियों और टीमों का भी मनोबल बढ़ाया, जो प्रतियोगिता में पिछड़ गए। उन्होंने कहा कि इस हार और हताशा को भूलकर नई ऊर्जा, नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की ओर खिलाड़ी ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबलों में बालक वर्ग की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता में दुगड्डा ने पौड़ी को 6-0 अंकों के अंतर से एकतरफा मुकाबले में हराया। अंडर-17 में कोट ब्लॉक ने पौड़ी को नजदीकी मुकाबले में 2-1 से हराया। अंडर-14 में पौड़ी ने दुगड्डा को 1-0 से हराया। बालिका वर्ग की अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता में कोट ब्लॉक ने दुगड्डा को 1-0 से हराकर फाइनल जीता। जीआईसी के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक धीरेंद्र सिंह रावत के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुकेश कुमार, संजय शर्मा, योगेंद्र पटवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, राजेश रावत, महिपाल लिंगवाल, गीता अग्रगवाल, पारितोष रावत, वंदना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed