फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dissatisfaction given in the office of the commissioner if there is no development work

वार्डो में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में दिया नगर आयुक्त कार्यालय में धरना

Mon, 15 Jul 2019 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction given in the office of the commissioner if there is no development work
कोटद्वार में नगर आयुक्त को वार्डों में की समस्याओं से अवगत कराते पार्षद। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। नगर निगम में शामिल 35 ग्रामसभाओं के पार्षदों ने उनके वार्डों में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार को एसडीएम/नगर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद ही पार्षद शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम में शामिल 35 ग्रामसभाओं के पार्षद तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम/नगर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम बोर्ड को अस्तित्व में आए नौ माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक उनके वार्डों में एक भी विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। 23 जून को नगर निगम बोर्ड की बैठक में 50 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए थे, लेकिन पारित प्रस्तावों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात शुरू होने के बाद भी सिंचाई गूलों में जमा मलबे की सफाई नहीं होने से सिंचाई गूलें जाम हो चुकी हैं। काश्तकारों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। विगत वर्ष आई आपदा के बाद भी अभी तक बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं किए गए हैं, जिससे मालन व सुखरो आदि नदियों में काश्तकारी भूमि का कटाव हो रहा है और जानमाल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। नगर आयुक्त मनीष कुमार सिंह ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है। धरना देने वालों में पार्षद सौरव नौडियाल, गायत्री भट्ट, गीता नेगी, अनिल रावत, प्रवेंद्र सिंह रावत, रितु चमोली, नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, विवेक शाह, सुखपाल शाह, कविता मित्तल व नीरूबाला खंतवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed