फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Displeasure expressed over problem not being solved

ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Fri, 09 Oct 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over problem not being solved
जिला प्रशासन की ओर से यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिथ्याणी में विभिन्न विभागों की आम बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बिथ्याणी सतेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के फसल को नुकसान पहुंचाने और शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव विनोद डबराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिथ्याणी ममता देवी, एडीओ नरेश चंद्र सुयाल, एडीओ पंचायत रणवीर सिंह कठैत, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेंद्र सिंह राणा, ग्राम विकास अधिकारी सोहन लाल जोशी सहित बिथ्याणी के ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed