फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dirt spread due to temporary mobile toilet in Satpuli, people worried

Kotdwar News: सतपुली में अस्थायी मोबाइल शौचालय से फैली गंदगी, लोग परेशान

Tue, 15 Oct 2024 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread due to temporary mobile toilet in Satpuli, people worried
सतपुली/कोटद्वार। पौड़ी जिले की ह्दयस्थली सतपुली बाजार व बस अड्डे पर नगर पंचायत का अस्थायी शौचालय जर्जर हालत में पहुंच चुका है। शौचालय से गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना है। स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


सतपुली बाजार कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे के साथ ही आसपास के चार से अधिक विकासखंडों का केंद्र स्थल है। यहां पर लोग बैंक, अस्पताल, डाकघर समेत बाजार की खरीदारी समेत रोजमर्रा के काम के लिए आते हैं। बस अड्डे के पास दो साल पहले तक सुलभ शौचालय बना था। यहां पर बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए शौचालय भवन तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उसकी जगह पर लोहे का अस्थायी मोबाइल शौचालय बनाया गया। उक्त शौचालय भी जर्जरहाल हो चुका है। जो राहगीरों, व्यापारियों एवं मुसाफिरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। लोहे का यह मोबाइल शौचालय सड़-गलकर जर्जर हालत में होने से गंदगी फैला रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के अलावा यात्रियों को भी भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, व्यवसायी रोहित नेगी, सुरजन सिंह रौतेला, प्रेम सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह व मनीष खुगशाल ने नगर पंचायत से तत्काल उक्त अस्थायी मोबाइल शौचालय काे हटाकर नगर पंचायत के बहुउद्देशीय भवन में बने शौचालय को आम जनता के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुउद्देशीय भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा होने के बाद नगर पंचायत को भवन हैंडओवर होने के बाद ही बहुउद्देशीय भवन में बना शौचालय शुरू किया जा सकेगा। वहीं मोबाइल शौचालय को उक्त स्थान से हटाकर उसकी मरम्मत कर नगर क्षेत्र में अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।

-सुश्री पूनम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed