{"_id":"69fb3e319d455c84df058c88","slug":"directives-issued-to-vacate-identified-buildings-in-nathupur-and-lalpani-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123499-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नाथूपुर व लालपानी में चिह्नित भवनों को खाली करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नाथूपुर व लालपानी में चिह्नित भवनों को खाली करने के निर्देश
Wed, 06 May 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 06 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
अंतिम नोटिस चस्पा होने के पांच दिन के भीतर स्वयं तोड़ना होगा भवन
एनएचएआई की ओर से सनेह क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आई तेजी
कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) व स्थानीय प्रशासन की ओर से सनेह क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी ला दी है। बुधवार को एनएचएआई व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर नाथूपुर व लालपानी क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने प्रभावित परिवारों को अपने भवनों को चार से पांच दिन के भीतर स्वयं तोड़ने के लिए कहा। इस दौरान कई प्रभावित परिवारों का कहना था कि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है और शासन ने अभी तक उन्हें न भूमि का मुआवजा दिया है और न भवन का।
बुधवार को नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल के नेतृत्व में दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने नाथूपुर में भवन न तोड़ने वाले छह परिवारों व बिशनपुर लालपानी में दो परिवारों को अपने भवन तोड़ने के लिए कहा। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक सीता को बृहस्पतिवार को नोटिस चस्पा करने के निर्देश भी दिए। कहा कि पांच दिन के भीतर स्वयं भवन न तोड़ने पर प्रशासन बल प्रयोग के द्वारा भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
धर्मेंद्र, चतर सिंह, गोदांबरी देवी, अशोक कुमार, गोविंद सिंह प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें अभी भूमि और भवन का मुआवजा नहीं मिला है। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक आशीष केमनी, एनएचएआई के जेई अभिषेक आदि शामिल रहे।