{"_id":"66f6f5bd410e0334c40aac35","slug":"dilapidated-electric-poles-inviting-accidents-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-512161-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुर्घटना को दावत दे रहे बदहाल बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुर्घटना को दावत दे रहे बदहाल बिजली के खंभे
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा नगर की विभिन्न सड़कों और गलियों में लगे जंग खाए बिजली के खंभे लोगों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। नगरवासियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम इन्हें बदलने की जहमत नहीं उठा रहा है।नगर में दशकों से बिजली के खंभे नहीं बदले जाने के कारण निचले हिस्से से यह सड़ चुके हैं। कई खंभे लाइनों से जुड़े होने के कारण हवा में लटक रहे हैं। आंधी और बारिश होने पर जर्जर खंभों के साथ ही विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप बडोला, राहुल जैन, सौरभ गुप्ता, योगेंद्र बिष्ट और अतुल अग्रवाल आदि का कहना है कि नगर में सुभाष बाजार वार्ड में डाडामंडी मार्ग पर, मुख्य बाजार में पौड़ी नेशनल हाईवे समेत कई जगहों पर बिजली के खंभे निचले हिस्से से सड़ चुके हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी खंभे बदले नहीं गए।
नगर समेत पूरे दुगड्डा ब्लॉक में पुराने हो चुुके करीब 70 बिजली के खंभों को बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें से कुछ खंभे जंग आदि के कारण क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद खंभों को बदलवाया जाएगा।
- रवि अरोड़ा, एसडीओ (हिल) ऊर्जा निगम कोटद्वार