फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dhumakot State Highway from Duggada to Dhauntiyal is in bad condition, movement is taking place at risk to life

Kotdwar News: दुगड्डा से ढौंटियाल तक धुमाकोट स्टेट हाईवे खस्ताहाल, जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही

Thu, 10 Oct 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dhumakot State Highway from Duggada to Dhauntiyal is in bad condition, movement is taking place at risk to life

विज्ञापन
दुगड्डा। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे बरसात से खस्ताहाल बना हुआ है। स्थिति यह है कि हाईवे पर दुगड्डा से ढौंटियाल के बीच कई गड्ढे होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। मार्ग पर बरसात से पुश्ते व स्क्रपर भी क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। शिकायत के बाद भी लोनिवि दुगड्डा मार्ग की सुध नहीं ले रहा है।लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे यमकेश्वर, द्वारीखाल, दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक को आपस में जोड़ता है। बरसात से यह मार्ग खस्ताहाल है। दुगड्डा से ढौंटियाल के बीच 22 किमी हिस्सा ज्यादा खस्ताहाल है। इस हिस्से में बरसात से कई जगहों पर डामर उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। पुश्ते व स्क्रपर क्षतिग्रस्त होने से भी आवाजाही खतरनाक हो गई है।
गोदी छोटी, साझासैंण, नाथूपुर, गौलीखेत, बांसी, बोरगांव, गजवाड़, जोगियाणा, ब्राह्मण बस्यूर, चौकीसेरा समेत आसपास के करीब 20 गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से मुख्य बाजार दुगड्डा पैदल आवाजाही करते हैं। मार्ग खस्ताहाल होने से वाहनों से और पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांसी गांव के प्रधान भारत सिंह रावत, बृजमोहन सिंह, सरदार सिंह, कैलाश चंद्र, जसवंत प्रसाद और प्रेम सिंह आदि ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन




.

दुगड्डा-ढौंटियाल के बीच सड़क में गड्ढा भरान कार्य शीघ्र कराया जाएगा। गड्ढा भरान कार्य मानकों के अनुरूप कराने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे। सड़क सुधारीकरण के लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed