फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dewar accused of murderous attack, Tahrir granted

देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, तहरीर दी

Tue, 03 Nov 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dewar accused of murderous attack, Tahrir granted
शिब्बूनगर निवासी एक महिला ने देवर, देवर के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार पर उसके साथ गाली-गलौच और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता सुमन ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली रहती है। उसका देवर अपनी भूमि बेचने के बाद उसकी भूमि को भी बेचना चाहता है। वह इन दिनों शिब्बूनगर स्थित अपने घर पर आई हुई है। 30 अक्तूबर को उसके देवर, देवर के बेटे, एक रिश्तेदार और अज्ञात पांच लोग उसके घर में घुसे और उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। सुमन के सिर पर छह टांके आए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मारपीट के मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed