फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devprayag-Hindolakhal-Tehri motor road blocked for three hours due to debris

Kotdwar News: मलबा आने से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल-टिहरी मोटर मार्ग तीन घंटे बाधित

Fri, 05 Sep 2025 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Devprayag-Hindolakhal-Tehri motor road blocked for three hours due to debris
देवप्रयाग। विकास खंड के देवप्रयाग-हिडोलाखाल टिहरी मोटर मार्ग पर तहसील के निकट अचानक चट्टानी मलबा आने से यहां से गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में आने से बच गए। लोनिवि ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर यातायात सुचारु किया। मार्ग पर मलबा आने से देवप्रयाग से टिहरी चलने वाली नियमित बस सेवाएं भी इससे प्रभावित रहीं। शुक्रवार सुबह देवप्रयाग से डेढ़ किलोमीटर आगे टिहरी मार्ग पर भारी चट्टानों के साथ मलबा सड़क पर आ गया। इस दौरान यहां से निकल रहे वाहन मलबे की चपेट में आने से बच गए। मार्ग बाधित होने से हिडोलाखाल, पौड़ीखाल, जाखणीधार से ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहन यही फंसे रहे। लोनिवि के एई वाईएस रावत ने बताया मशीन के जरिये करीब तीन घंटे में मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। वहीं आवश्यक कार्य से ऋषिकेश जा रहे चंद्रबदनी डिग्री कॉलेज के डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि देवप्रयाग के निकट सड़क बंद होने से उन्हें 22 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पलेठी मूल्यागांव होकर ऋषिकेश जाना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed