फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devotees danced to the hymns of Jagar Samrat Pritam Bharatwan.

Kotdwar News: जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 07 Dec 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Jagar Samrat Pritam Bharatwan.

विज्ञापन
कोटद्वार। 25वें श्री सिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव के दूसरे दिन गढ़वाली शनिवार को भजन संध्या में जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका सीमा परंदियाल के भजनों पर देर शाम तक श्रद्धालु झूमते रहे।गढ़वाली भजन संध्या की शुरुआत जगार सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति उदंकार ह्वैगे शुभम संध्या...भजन से हुई। इस मौके पर प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका सीमा परंदियाल ने शिवजी कैलाशु म रंदन..., श्री नाम पंचमी एगी..., सर्जी कोट ढिलू ह्वैगे...., भगवती राज राजेश्वरी जागर, बांद अमरावती..., तिवारी मा बैठीं होली..., मेरि बिजोरा..., सीमा एकल..., भैरव जागर, मिसाणी हाट मां..., बिंदुली..., सरुली..., हे मिमा पंडवार्त..., नारैणी..., चल समधणी... आदि गीतों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। सह गायन में अनूप सेमलियाट, दिलीप अंजवाल, अर्जुन सेमलियाट, शिवानी नेगी शामिल रही। की-बोर्ड पर सुरेंद्र कोहली, बांसुरी पर रुकमेश नौटियाल, ढोलक पर सुरेंद्र बैसवाल, तबला पर मोंटी मनराल, हुड़का पर विजेंद्र बैसवाल ने संगत दी। मंच का संचालन अनिल गोदियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed