फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devi Road has been transformed into an auto and e-rickshaw stand, leaving no space for parking.

Kotdwar News: देवीरोड ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड में तब्दील, पार्किंग की जगह नहीं

Mon, 19 Jan 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 19 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Devi Road has been transformed into an auto and e-rickshaw stand, leaving no space for parking.
लालबत्ती चौक से ही सड़क किनारे लगा रहता है वाहनों का जमघट, राहगीर परेशान
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर का सबसे व्यस्ततम देवीरोड ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड में तब्दील हो चुका है। इन वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। पनियाली पुल से पहले और इसके बाद दोनों ओर की सड़कें ही पार्किंग बन गई हैं।
विभिन्न संगठनों से जुडे़ लोगों का कहना है कि एक निश्चित संख्या में ही सड़कों के किनारे तिपहिया वाहन खडे़ होने चाहिए। लालबत्ती चौक (वर्तमान तीलू रौतेली चौक) से लेकर देवी मंदिर की ओर की सड़क पहले से ही अतिक्रमण की चपेट में है। इस मार्ग पर शाम के समय आडे़ तिरछे खड़े वाहन लोगों के लिए और परेशानी पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक मंच के महासचिव अतुल भट्ट का कहना है कि देवीरोड समेत सभी शहर की सभी सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाना चाहिए। भाबर निवासी जगदीश प्रसाद बहुखंड़ी, विवेक कुमार, राकेश ध्यानी, भीम सिंह नेगी का कहना है कि देवीरोड पर लालबत्ती चौक से ही वाहनों का जमघट लग जाता है। पनियाली पुल से आगे होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों का सामान भी सड़क तक पसरा रहता है। अंग्रेजी शराब के ठेके पास छोटे बडे़ वाहनों के जमघट से भी लोग परेशान हैं। कोतवाल प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि इस ओर यातायात पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed