फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Development will be done by handing over

सिविल क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकार नगर पंचायत को सौंपने से होगा विकास

Fri, 19 Feb 2021 03:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
Development will be done by handing over
लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने लैंसडौन सिविल एरिया के विकास में छावनी नियमों को बाधक बताया। उन्होंने कहा कि सिविल क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकार नगर पंचायत को सौंपे जाने से ही छावनी का विकास संभव है।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक दिलीप रावत ने कहा कि देश की 62 छावनियों की सिविल आबादी की प्रशासनिक व्यवस्था नगर पंचायत या नगर पालिकाओं के हवाले करने के बारे में रक्षा मंत्रालय गंभीर है। जल्द ही रक्षा मंत्रालय की ओर से छावनी वाशिंदों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करते हुए या फिर छावनी अधिनियमों में संशोधन कर इसे सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र का विकास छावनी अधिनियमों की जटिलताओं के चलते बाधित हो रहा है। इस व्यवस्था से मुक्ति दिलाने की मांग देश भर की छावनियों से लगातार उठ रही है। इस संबंध में उनकी ओर से और सांसद तीरथ सिंह रावत की ओर से भेजे गए सुझाव में सिविल जनता को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए छावनी के सिविल क्षेत्र को नगर पंचायतोें को सौंपे जाने या छावनी अधिनियमों को सरल बनाने का आग्रह रक्षा मंत्री से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed