फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Development gets momentum from social events: Trivendra Rawat

सामाजिक आयोजनों से विकास को मिलती है गति : त्रिवेंद्र रावत

Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Development gets momentum from social events: Trivendra Rawat
लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (लोसा) का दसवां वार्षिक अधिवेशन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक आयोजनों से विकास को गति मिलती है।
विज्ञापन

लैंसडौन में आयोजित अधिवेशन में सबसे पहले देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 लोगों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पिछले एक माह से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं आशु भाषण, आओ गुनगुनाओ कविता, चित्रकला, क्राफ्ट प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि ज्योति रौतेला, छावनी परिषद की सीईओ शिल्पा ग्वाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नरेंद्र क्लब के नवीनीकरण के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नयन की दिशा में लोसा विशेष कार्य कर रहा है। संस्था के विस्तार से राज्य के कई क्षेत्रों में भी संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों का लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने भविष्य में नरेंद्र क्लब के विस्तार की योजनाओं के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में लोसा के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी, राजीव बड़थ्वाल, अजय अग्रवाल, डॉ. सतीश कालेश्वरी, भावना वर्मा, राकेश शर्मा, लक्ष्मी थापा, डॉ. संदीपन हलधर और कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed