फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Despite sending summons, the defence witness did not appear, next hearing will be on March 29

Kotdwar News: समन भेजने के बावजूद भी नहीं पहुंचा बचाव पक्ष का गवाह, 29 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Fri, 21 Mar 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Despite sending summons, the defence witness did not appear, next hearing will be on March 29
कोटद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में शुक्रवार को लगातार दूसरी तिथि पर एडीजे कोर्ट में बचाव पक्ष का गवाह नहीं पहुंचा। अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। उधर, हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ओर से नार्को टेस्ट और बचाव साक्ष्य बढ़ाने के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र पर अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में आपत्ति दाखिल कर दी गई है। जिस पर 29 मार्च को अदालत निर्णय लेगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही और बचाव पक्ष की जिरह का सिलसिला समाप्त होने के बाद बीती 3 जनवरी से बचाव साक्ष्य की गवाही का सिलसिला चल रहा है। बचाव साक्ष्य में पिछली तिथियों तक चार लोगों की गवाही हो चुकी है। शुक्रवार की गवाही के लिए बचाव पक्ष के दो लोगों को समन भेजे गए थे, लेकिन वे नहीं आए। अब अगली सुनवाई 29 मार्च की निर्धारित की गई है। विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से हत्यारोपी पुलकित आर्य के प्रार्थनापत्रों पर आपत्ति दाखिल कर दी गई है। जिन पर अगली तिथि पर अदालत फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed