{"_id":"65de1c714a3404d8c10c953e","slug":"dependents-of-10-freedom-fighters-honored-kotdwar-news-c-5-1-drn1019-359672-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 10 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 10 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित सम्मानित
Tue, 27 Feb 2024 11:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग और नगर पालिका की ओर से दुगड्डा में चल रहे तीन दिवसीय राजकीय शहीद मेले के तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 10 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों की ओर से इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
मेले के अंतिम दिन का उद्घाटन एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तहसीलदार साक्षी उपाध्याय और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने नाथूपुर स्थित शहीद पार्क और दुगड्डा स्थित आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और क्रांतिकारी स्व. भवानी सिंह रावत की प्रतिमा का माल्यार्पण कर किया।
उन्होंने कहा कि आजादी के नायकों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि स्मृति स्थल का सौंदर्यीकरण और स्मृति वृक्ष के अवशेष का संरक्षण किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ईओ जीपी जोशी, क्रीड़ा प्रभारी दीपक ध्यानी, सुदीप बौंठियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि राहुल जैन, जिला मंत्री अनीता गौड़, भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष जीसी गौड़, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पीएस नेगी मौजूद रहे।
लोक गायक संजय और गायिका संजना ने दी प्रस्तुति
कोटद्वार। देर शाम संस्कृति विभाग देहरादून की टीम संदेश कला सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था के लोक गायक संजय रावत, लोक गायिका संजना गुसाईं और साथी कलाकारों ने गढ़वाली लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। लोक गायक संजय रावत ने बाबा महाबगढ़ बल तेरी चौदिशों ह्वैगे हाम, पोसतू का छुमा मेरी भाग्यानी बौ..., मै नी जाणा नेपाल..., ब्वाड़ा ब्या, ब्या, ब्या..., कन मॉर्डन जमनू ऐगे..., पौड़ी की बांद... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। संजना ने मुल, मुल कै कु हैंसणी छै तू... समेत अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। योगेंद्र ने भी कई गीत गाए। इस मौके पर भूपेंद्र, सौरभ शौरियाल, दीपक पंवार, राकेश राज व ऋषि ध्यानी ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। इससे पूर्व सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेवी राम अवतार गर्ग ने किया।