फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dengue larvae found in 11 establishments, 21 thousand fines collected

Kotdwar News: 11 प्रतिष्ठानों में मिला डेंगू का लार्वा, 21 हजार जुर्माना वसूला

Fri, 05 Sep 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 11 establishments, 21 thousand fines collected

विज्ञापन
कोटद्वार। डेंगू संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इनमें कुछ प्रतिष्ठानों में डेंगू लार्वा मिलने पर उसे नष्ट करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। नगर आयुक्त पीएल शाह के निर्देश पर क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम के लिए टीम गठित कर शुक्रवार को आकस्मिक चेकिंग की गई। सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर एवं अजय अष्टवाल के नेतृत्व में टीम ने नगर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर 30 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इनमें 11 प्रतिष्ठानों में डेंगू का लार्वा पाया गया। लार्वा को नष्ट कराने के साथ ही 21,250 रुपये जुर्माना वसूला गया। चेकिंग टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सफाई निरीक्षक परमीत चैधरी, पर्यावरण पर्यवेक्षक विनोद एवं निगम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि हालांकि नगर निगम की ओर से डेंगू एंटी लार्वा का छिड़काव निरंतर कराया जा रहा है, लोगों को लार्वा न पनपने देने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद भी अगर लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और आकस्मिक चेकिंग में डेंगू का लार्वा मिलता है, तो उसे नष्ट कराने के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed