राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच की जिला कार्यकारिणी ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
शनिवार को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी जीआईसी स्थित संगठन कार्यालय में एकत्र हुए, यहां उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे पूर्व जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई, जिसमें नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के द्वारा भविष्य में किए जाने वाले आंदोलन और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कहा कि नई पेंशन स्कीम पूरी तरह से म्युचल फंड पर आधारित है। इससे अक्तूबर, 2005 के बाद नियुक्ति पाए कर्मचारियों का भविष्य दांव पर लगा है। कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर सुजीत रावत, कुलदीप सिंह रावत, सिंचाई विभाग के एई केके राज, योगेंद्र समशेर जंग, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील तोमर, बलवंत सिंह नेगी, राजेश खत्री, सुभाष चंद्र भारती, अनिल कोटनाला, सुभाष कोटनाला, पारूल कंडवाल, सुनील चंद्र खंतवाल, बृजेश मोहन सुंडली, महेंद्र जदली आदि मौजूद रहे। संवाद